Pages

Showing posts with label kumar vishwas. Show all posts
Showing posts with label kumar vishwas. Show all posts

Apr 11, 2013

Main Tumhe Doondhne - Hindi Poem By Kumar Vishwas

मैं तुम्हे ढूंढने स्वर्ग के द्वार तक, 
रोज़ आता रहा रोज़ जाता रहा। 
तुम ग़ज़ल बन गई, गीत में ढल गई,
मंच से मैं तुम्हे गुनगुनाता रहा। 
ज़िन्दगी के सभी रस्ते एक थे, 
गहरा ठहरा हुआ जल बनी ज़िन्दगी,
तुम बिना जैसे महलों में बीता हुआ, 
उर्मिला का कोई पल बनी ज़िन्दगी, 
दृष्टि आकाश में आस का एक दिया, 
तुम बुझाती रही मई जलाता रहा। 
मैं तुम्हे ढूंढने स्वर्ग के द्वार तक, 
रोज़ आता रहा रोज़ जाता रहा।

Nov 17, 2012

Koi Deewana Kehta Hai - Kumar Vishwas

The poem that started it all ...




कोई दीवाना कहता है, कोई पागल
समझता है !

मगर धरती की बेचैनी को बस बादल

समझता है !!
मैं तुझसे दूर कैसा हूँ , तू मुझसे दूर
कैसी है !
ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल
समझता है !!
मोहब्बत एक अहसासों की पावन
सी कहानी है !
कभी कबिरा दीवाना था कभी मीरा दीवानी है !!
यहाँ सब लोग कहते हैं, मेरी आंखों में
आँसू हैं !
जो तू समझे तो मोती है, जो ना समझे
तो पानी है !!
समंदर पीर का अन्दर है, लेकिन
रो नही सकता !
यह आँसू प्यार का मोती है,
इसको खो नही सकता !!
मेरी चाहत को दुल्हन तू बना लेना, मगर
सुन ले !
जो मेरा हो नही पाया,
वो तेरा हो नही सकता !!
भ्रमर कोई कुमुदुनी पर मचल
बैठा तो हंगामा!
हमारे दिल में कोई ख्वाब पल
बैठा तो हंगामा!!
अभी तक डूब कर सुनते थे सब
किस्सा मोहब्बत का!
मैं किस्से को हकीक़त में बदल
बैठा तो हंगामा!!
कुमार विश्वास

May 21, 2012

A Song by Kumar Vishwas


मैं भाव सूचि उन भावों की,
जो बिके सदा ही बिन तोले | 
तनहाही हूँ हर उस ख़त की,
जो पढ़ा गया है बिन खोले |
हर आसूं को हर पत्थर तक,
पहुँचाने की लाचार हूक  |
मैं सहज अर्थ उन शब्दों का,
जो सुने गए हैं बिन बोले |
जो कभी नहीं बरसा खुल कर,
हर उस बादल का पानी हूँ |
लव कुश की पीर बिना गयी,
सीता की राम कहानी हूँ |

जिनके सपनों के ताज महल,
बनने से पहले टूट गए |
जिन हाथों मैं दो हाथ कभी,
आने से पहले झूट गए |
धरती पर जिनके खोने,
और पाने की अजब कहानी है |
किस्मत की देवी मान गयी,
पर प्रणय देवता रूठ गए |
मैं मैली चादर वाले उस,
कबीरा की अमृत वाणी हूँ |
लव कुश की पीर बिना गयी,
सीता की राम कहानी हूँ |

कुछ कहते हैं मैं सीखा हूँ,
अपने झक्मो को खुद सी कर |
कुछ जान गए मैं हसंता हूँ,
भीतर भीतर आसूं पी कर |
कुछ कहते हैं मैं हूँ,
विरोध से उपजी एक खुदार विजय |
कुछ कहते हैं मैं रचता हूँ,
खुद मैं मर कर खुद मैं जी कर |
लेकिन मैं हर चतुराई की,
सोची समझी नादानी हूँ |
लव कुश की पीर बिना गयी,
सीता की राम कहानी हूँ |

May 15, 2012

Poem - Itni Rang Birangi Duniya - Dr Kumar Vishwas (Video and Lyrics)


इतनी रंग बिरंगी दुनिया, 
दो आखों में कैसे आये | 
हमसे पूछो इतने अनुभव, 
एक कंठ से कैसे गाये |

ऐसे  उजले लोग मिले जो,
अन्दर से बेहद काले थे | 
ऐसे चतुर लोग मिले जो, 
मन से भोले भाले थे |
ऐसे धनी लोग मिले जो, 
कंगलो से भी जयादा रीते थे | 
ऐसे मिले फकीर जो, 
सोने के घट में पानी पीते थे |

मिले परायेपन से अपने, 
अपनेपन से मिले पराये |
हमसे पूछो इतने अनुभव, 
एक कंठ से कैसे गाये |

जिनको जगत विजेता समझा,   
मन के हारे धारे निकले |
जो हारे हारे लगते थे, 
अन्दर से ध्रुव तारे निकले |
जिनको पतवारें सौपी थी, 
वे भवरों के सूदखोर थे |
जिनको भावर समझ डरता था, 
आखिर वही किनारे निकले |

वे मंजिल तक क्या पहुंचेंगे, 
जिनको खुद रास्ता भटकाए |
हमसे पूछो इतने अनुभव, 
एक कंठ से कैसे गाये | 

Apr 14, 2012

Selected Stanzas from Poems of Kumar Vishwas



"हर एक खोने,हर एक पाने में तेरी याद आती है,
नमक आँखों में घुल जाने में तेरी याद आती है,
तेरी अमृत भरी में लहरों को क्या मालूम गंगा माँ?
समंदर पार वीराने में तेरी याद आती है.........

डॉ कुमार विश्वास ....


"एक खता करने से पहले मुझ को ,
वो खता याद क्यूँ नहीं आती ?
इन्तहा करने से पहले तुझ को ,
इब्तदा याद क्यूँ नहीं आती ....?"

डॉ कुमार विश्वास ....


"ग़मों को आबरू अपनी ख़ुशी को गम समझते हैं ,
जिन्हें कोई नहीं समझा उन्हें बस हम समझते हैं,
कशिश ज़िन्दा है अपनी चाहतों में जान ए जाँ क्यूँकी ,
हमें तुम कम समझती हो तुम्हें हम कम समझते हैं ....."

डॉ कुमार विश्वास ....

Mar 18, 2012

Poem by Dr Kumar Vishwas

मन तुम्हारा !
हो गया
तो हो गया .....
एक तुम थे
जो सदा से अर्चना के गीत थे,
... एक हम थे
जो सदा से धार के विपरीत थे.
ग्राम्य-स्वर
कैसे कठिन आलाप नियमित साध पाता,
द्वार पर संकल्प के
लखकर पराजय कंपकंपाता.
क्षीण सा स्वर
खो गया तो,खो गया
मन तुम्हारा!
हो गया
तो हो गया..........
लाख नाचे
मोर सा मन लाख तन का सीप तरसे,
कौन जाने
किस घड़ी तपती धरा पर मेघ बरसे,
अनसुने चाहे रहे
तन के सजग शहरी बुलावे,
प्राण में उतरे मगर
जब सृष्टि के आदिम छलावे.
बीज बादल
बो गया तो,बो गया,
मन तुम्हारा!
हो गया
तो हो गया........